Atoot Sambandh Logo

Founder's Message

Rao Shiv Kumar

Rao Shiv Kumar

Founder & Curator, Atoot Sambandh
Word of Wisdom

Connecting Souls, Honoring Traditions

"हमारा भाव – अटूट संबंध. जीवन का एक सुंदर अर्थ यह भी है कि हम अपने अनुभवों और चिंतन को समाज के साथ साझा करें।"

अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो का उद्देश्य केवल युवक-युवतियों के विवाह परिचय तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि इस माध्यम से समाज में परस्पर प्रेम, आत्मीयता, विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जाए, ताकि एक सकारात्मक और संस्कारित वातावरण का निर्माण हो सके।

यह कार्य हम सबने पूर्ण निष्ठा और निस्वार्थ भावना से प्रारंभ किया है। आज हम यह वेबसाइट आपके सामने इसी विश्वास के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं कि यह मंच समाज के लोगों को जोड़ने वाला एक सच्चा और आत्मीय माध्यम बनेगा।

मेरे प्रिय साथी श्री रविश यादव जी, जो एक विद्यालय के प्रिंसिपल हैं, और इसके साथ एक लंबे समय से समाज, संस्कार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर गहन विचार एवं मंथन होता रहा। उन्हीं विचारों और प्रेरणाओं से आगे बढ़ते हुए “अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो” की स्थापना का संकल्प लिया गया।

इस प्रयास को दिशा और गरिमा देने के लिए हमने बड़े आदर और विश्वास के साथ समाज के सम्माननीय, अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व आदरणीय श्री के. पी. सिंह जी यादव से अध्यक्ष पद का दायित्व स्वीकार करने का निवेदन किया। उनके व्यक्तित्व में समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता, संतुलित दृष्टि और मार्गदर्शन की अद्भुत क्षमता है।

"आप सभी से विनम्र आग्रह है कि आप इसे केवल एक मंच नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में देखें। आपका सहयोग, सहभागिता और सद्भाव ही इस प्रयास को आगे बढ़ाएगा और इसे समाज के लिए सार्थक बनाएगा। आइए, हम सब मिलकर ऐसे संबंधों की नींव रखें जो वास्तव में अटूट हों।"

Rao Shiv Kumar

Founder & Curator, Atoot Sambandh

Helpline Help / सहायता हेल्पलाइन
Call / फोन करें 92170-10671